हिमाचल में महाशिवरात्रि पर बड़ा हादसा: गहरी खाई में गिरी जीप, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

हिमाचल में महाशिवरात्रि पर बड़ा हादसा: गहरी खाई में गिरी जीप, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत
Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सराज क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। थुनाग क्षेत्र के अंतर्गत एम.डी.आर.-91 लंबाथाच–कल्हणी मार्ग पर एक तेज रफ्तार जीप के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हृदयविदारक घटना रविवार सुबह करीब 4 बजे बुनालीधार के समीप घटी।

Description

जीप (एचपी 65 5148) में सवार चारों युवक बगस्याड़–रहीधार और आसपास के क्षेत्रों के निवासी थे और किसी कार्यवश यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान तीखे मोड़ पर जीप चालक का नियंत्रण खत्म हो गया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि जीप में सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल युवक ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान हृतिक ठाकुर (19 वर्ष) पुत्र संजीव कुमार, गांव रहीधार, सुनील (17 वर्ष) पुत्र ज्ञान चंद, गांव वह, डाकघर केलोधार और ईशान (18 वर्ष) पुत्र संजीव कुमार, गांव थरजूण के रूप में हुई है। तीनों युवक बचपन के दोस्त बताए जा रहे हैं, जिनकी असमय मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया है।

Description

इस हादसे में एकमात्र जीवित बचे कुशाल (18 वर्ष), जो सुनील शामिल रहा। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नेरचौक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मौके की सूचना मिलते ही जंजैहली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और चालक से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।

हालांकि, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह दर्दनाक हादसा इस बात की ओर भी इशारा करता है कि क्षेत्र के संकरे और खतरनाक सड़क मार्गों पर वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। शिवरात्रि जैसे पवित्र दिन पर हुई इस घटना ने पूरे सराज क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एस.पी. विनोद ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।

Related posts

Leave a Comment