हिमाचल में अब हार्ट अटैक का ₹50,000 वाला इंजेक्शन मुफ्त.. कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने की सराहना, बोले- सरकार का जनहित में बड़ा फैसला..

हिमाचल में अब हार्ट अटैक का ₹50,000 वाला इंजेक्शन मुफ्त..  कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने की सराहना, बोले- सरकार का जनहित में बड़ा फैसला..
Description

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

Description

कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने राज्य सरकार के बड़े फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अब हार्ट अटैक के दौरान इस्तेमाल होने वाला करीब ₹50,000 की कीमत वाला इंजेक्शन सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त उपलब्ध होगा।

Description

चौहान ने मीडिया में जारी एक बयान में सरकार के इस जनहित फैसले की सराहना करते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री गरीबों और आम जनता के साथ हमेशा खड़े रहते हैं। उनकी योजनाएं सीधे ज़मीन तक पहुंचती हैं और प्रत्येक जरूरतमंद तक लाभ पहुंचता है।”

Description

उन्होंने कहा कि पद संभालते ही मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए और मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया।

अपने विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब की बात करते हुए चौहान ने बताया कि यहां जल्द ही ट्रॉमा सेंटर का विस्तार किया जा रहा है, जिससे गंभीर मरीजों को त्वरित और बेहतर ईलाज की सुविधा मिलेगी।

चौहान ने कहा कि “बीजेपी सरकार के पिछले पांच वर्षों में यहां अल्ट्रासाउंड के लिए डॉक्टर तक उपलब्ध नहीं था। लोगों को धरना-प्रदर्शन तक करना पड़ा था। लेकिन मौजूदा सरकार में अब दो-दो डॉक्टर तैनात हैं, सर्जन भी उपलब्ध हैं।”

अंत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार बेहतरीन काम कर रहे हैं और यह नया निर्णय गरीब मरीजों के लिए जीवन बचाने वाला कदम है।

Related posts

Leave a Comment