हिमाचल ने खोया ITBP जवान: सैन्य सम्मान से दी अंतिम विदाई, अगले साल थी रिटायरमेंट

हिमाचल ने खोया ITBP जवान: सैन्य सम्मान से दी अंतिम विदाई, अगले साल थी रिटायरमेंट
Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

हिमाचल प्रदेश को वीरों की भूमि कहा जाता है। वीरभूमि हिमाचल प्रदेश के कई युवा सेना की वर्दी पहन कर देश की सरहदों पर मां भारती की रक्षा में तैनात हैं। हिमाचल के कई जवानों ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान भी दिए हैं। अब एक ऐसा ही वीर जवान तिरंगे में लिपट कर घर पहुंचा है। या यूं कहें कि हिमाचल प्रदेश ने अपना एक वीर जवान खो दिया है। यह जवान हिमाचल के बिलासपुर जिला का रहने वाला था।

Description

आईटीबीपी में तैनात था जवान

Description

दरअसल हिमाचल के बिलासपुर जिला के जवान इंद्र सिंह ठाकुर का निधन हो गया है। इंद्र सिंह ठाकुर सदर बिलासपुर के तहत आते हरनोड़ा के रहने वाले थे। वह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर चंडीगढ़ में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका निधन हो गया। आज मंगलवार को उनका पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

बताया जा रहा है कि इंद्र सिंह ठाकुर उर्फ काला राम पुत्र स्वर्गीय तुड़िया राम का निधन बीते रोज सोमवार को हुआ था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार इंद्र सिंह ठाकुर पिछले दो से तीन दिन से बीमार थे और उनका उपचार अस्पताल में चल रहा था। इसी बीच सोमवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उनका निधन हो गया।

इंद्र सिंह के निधन की खबर जैसे ही उनके परिवार को मिली, घर के साथ साथ पूरे गांव में मातम पसर गया। घर से पत्नी बेटी के रोने बिलखने की आवाजों से पूरा क्षेत्र को शोक में डूबो दिया। बताया जा रहा है कि इंद्र सिंह के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। सबसे दुखद बात यह है कि इंद्र सिंह ठाकुर अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही वह जिंदगी को अलविदा कह गए।

आज मंगलवार को इंद्र सिंह का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनका अंतिम संस्कार कोल डैम के पास ही तांतिया पुल के किया गया। इस दौरान आईटीबीपी के जवानों ने अपने साथी को अंतिम श्रद्धांजली दी। शमशान घाट पर आईटीबीपी के जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर सलामी दी और उन्हें अंतिम विदाई दी। जवान को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई थी।

Related posts

Leave a Comment