सनसनी: HRTC बस में गिरिपार के व्यक्ति को विषैला पदार्थ सुंघाकर लाखों की लूट..

सनसनी: HRTC बस में गिरिपार के व्यक्ति को विषैला पदार्थ सुंघाकर लाखों की लूट..
Description

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

Description

दिल्ली से पांवटा साहिब आ रही HRTC बस में गिरिपार के एक व्यक्ति के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है। बदमाशों ने उक्त व्यक्ति को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर लाखों रुपये पर हाथ साफ किया हैं, जिसके बाद व्यक्ति बेसुध होकर कड़कड़ाती ठंड में घण्टों तक पांवटा बस स्टैंड पर पड़ा रहा।

Description

जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर के गांव दुगाना निवासी ट्रांसपोर्टर एवं किसान बलबीर पुंडीर को बस में नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद बदमाश बलबीर पुंडीर के पास माैजूद लाखों रुपये उड़ाकर फरार हो गया। बस का रूट जयपुर से बाया दिल्ली था। इसी दाैरान शातिर ने नशीली चीज सुंघाकर नकदी व अन्य सामान उड़ा लिया।

Description

वहीं, बस स्टाफ ने नशे मे सोचकर किसान को रात 10 बजे बस स्टैंड पर उतार दिया। ठंड में किसान सुबह 6:00 बजे तक बेहोशी में पड़ा रहा। परिजनों को पता चला तो उसके बाद उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार के लिए पहुंचाया गया।

उधर, युवा व्यवसायी जगदीश तोमर का कहना है कि बस के ड्राइवर कंडक्टर ने पुलिस को फोन कर सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और पीड़ित व्यक्ति रातभर बेसुध पड़ा रहा।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी हैं।

Related posts

Leave a Comment