व्हाट्सएप ग्रुप पर ऑडियो वायरल होने के बाद संदिग्ध परिस्थिति में युवक लापता

व्हाट्सएप ग्रुप पर ऑडियो वायरल होने के बाद संदिग्ध परिस्थिति में युवक लापता

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

जिला चम्बा के चुराह उपमंडल के तहत पुलिस थाना तीसा में एक युवक की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। गांव करातोट ग्राम पंचायत विहाली निवासी काली ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनका 23 वर्षीय बेटा नजीर मोहम्मद 12 जनवरी से लापता है। परिजनों ने एक व्यक्ति पर युवक को मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार नजीर मोहम्मद गांव में ही अपनी दुकान चलाता था। गांव के ही एक व्यक्ति ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में नजीर और अपनी बातचीत की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल कर दी। नजीर ने जब यह रिकॉर्डिंग ग्रुप में देखी और सुनी तो वह मानसिक रूप से परेशान हो गया।

Description

उसने पंजाब में रह रहे अपने बड़े भाई मजीद से फोन पर इस बारे में बात की और उसके बाद से वह अचानक गायब हो गया। परिजनों ने जब रात को नजीर को फोन किया तो उसका मोबाइल नंबर बंद था। युवक की माता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जिस व्यक्ति ने ऑडियो वायरल की है उससे पूछताछ की जाए क्योंकि उसी के द्वारा रिकॉर्डिंग वायरल करने के बाद उनका बेटा लापता हुआ है। उसके बेटे की जैकेट भी पावर हाऊस के पास जीरो प्वाइंट पर मिली है, जिससे अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। तीसा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस लापता युवक के मोबाइल नंबर की लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाल रही है। एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है।

Related posts

Leave a Comment