Paonta Sahib : बस चालक के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी तथा परिचालक का कैश बैग छीनने के आरोप में मामला दर्ज..

Paonta Sahib : बस चालक के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी तथा परिचालक का कैश बैग छीनने के आरोप में मामला दर्ज..

Paonta Sahib : बस चालक के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी तथा परिचालक का कैश बैग छीनने के आरोप में मामला दर्ज..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

दिनांक 21.10.2026 को सुबह बस चालक धनवीर सिंह उर्फ बब्बू पुत्र मेहर सिंह निवासी गांव आगरों डा. नघेता तह. पांवटा साहिब जिला सिरमौर हिप्र. बस संख्या HP71-2608 (Avani Bus) लेकर पांवटा साहिब बस स्टैंड से टारूभैला की ओर जा रहा था। तो सुबह करीब 08:20 बजे जब वह हरिपुर टोहाना पहुंचा और मोड़ होने के कारण बस का हॉर्न बजाया, तो सड़क किनारे स्थित एक घर से आए एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बस को रुकवाकर चालक को नीचे खींच लिया।

इसके बाद वहां पहुंचे दो अन्य व्यक्तियों में से एक ने डंडे से उसके सिर पर वार किया तथा कण्डकटर कपिल को धक्के मारे तथा उसके हाथ से कैश वाला बैग छीन लिया। जबकि अन्य व्यक्तियों द्वारा उसके साथ लात-मुक्कों से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकियां दी गई।

शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए व्यक्तियों के नाम अख्तर अली, दिलशाद और संजय खान हैं। कथित तौर पर ये तीनों बाप व दो बेटे हैं। पुलिस द्वारा पीड़ित चालक का चिकित्सा परीक्षण करवाकर, आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओँ के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

डीएसपी पौण्टा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच बारीकी से कर रही है तथा जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले में तीन व्यक्ति हिरासत में लिए गए हैं, जिन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment