Paonta Sahib : निर्दलीय प्रत्याशी परमिंदर सिंह बिट्टू के लिए टोकियों में उमड़ा जनसैलाब, जीत की दहलीज तक ले जाने का जनता ने किया वादा..

Paonta Sahib : निर्दलीय प्रत्याशी परमिंदर सिंह बिट्टू के लिए टोकियों में उमड़ा जनसैलाब, जीत की दहलीज तक ले जाने का जनता ने किया वादा..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

विकास खण्ड पांवटा साहिब के तहत पड़ने वाले जिला परिषद वार्ड नंबर- 09 पातलियों से निर्दलीय प्रत्याशी परविंदर सिंह बिट्टू की जीत का परचम लहराने की अटकलें तेज़ हैं। चुनाव प्रचार अभियान में बिट्टू लगातार मजबूत होते नजर आ रहे है।

इसी कड़ी में बिट्टू ने जब टोकियों क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया तो वहाँ उनके पक्ष में जनसैलाब आ खड़ा हुआ। जिससे यह स्पष्ट होता नजर आया कि जनता बिट्टू को जीत की दहलीज तक ले जाने में आतुर हैं। वहीं, यह देखकर विरोधियों के हौसले भी पस्त हैं। जनसम्पर्क अभियान में बिट्टू लोगों से अपने चुनाव चिन्ह “जीप” पर मुहर लगाने की लगातार अपील कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि टोकियों क्षेत्र में परमिंदर सिंह बिट्टू के पहुंचते ही समर्थकों और स्थानीय ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। चुनावी माहौल के बीच गांव में विकास और स्थानीय मुद्दों को लेकर गहन मंथन हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने का आग्रह किया। हालांकि उपस्थित लोगों ने निर्दलीय प्रत्याशी बिट्टू को पूर्ण समर्थन से जीत दिलाने का भी वादा किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण बिट्टू की अच्छी पकड़ बनी हुई है। यही वजह है कि उनके कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही हैं।

Related posts

Leave a Comment