कबड्डी की स्वर्ण पदक विजेता ऋतु नेगी से सौतेला व्यवहार क्यों कर रही सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर

कबड्डी की स्वर्ण पदक विजेता ऋतु नेगी से सौतेला व्यवहार क्यों कर रही सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर

*कबड्डी की स्वर्ण पदक विजेता ऋतु नेगी से सौतेला व्यवहार क्यों कर रही सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर*   *शिलाई की बेटी ने देश को गौरवान्वित किया, लेकिन सम्मान और पुरस्कार की घोषणा में उन्हें दरकिनार करना दुर्भाग्यपूर्ण : तोमर*  ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) नाहन : भाजपा प्रवक्ता एवं शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने 20वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्ण पदक विजेता हिमाचली खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये देने की मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा का स्वागत करते हुए सरकार से पूछा है कि…

Read More

Sirmaur में 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

Sirmaur में 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पुलिस थाना नाहन के अंतर्गत डिटैक्शन सैल नाहन की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिट्टा और एक हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में ददाहू निवासी रोहित परमार और निकुंज कुमार उर्फ भानु को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार टीम चबाहां के पास गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दोनों आरोपी कथित तौर पर ददाहू व आसपास के क्षेत्र में मादक पदार्थ चिट्टा/हैरोइन बेचने का काम करते हैं और एक गाड़ी में कालाअम्ब की…

Read More

हिमाचल में 4 दिन आंधी-बारिश और बर्फबारी का यैलो अलर्ट

हिमाचल में 4 दिन आंधी-बारिश और बर्फबारी का यैलो अलर्ट

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल में मानसून की विदाई के तुरंत बाद मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में 6 से 9 अक्तूबर तक आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इन चार दिनों के लिए विभिन्न जिलों में यैलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ऊंचे पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी और निचले व मध्य क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 6…

Read More

समाजसेवी व पर्यावरणविद्व नाथूराम चौहान से मिले मजदूर नेता, प्रशासन से सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग..

समाजसेवी व पर्यावरणविद्व नाथूराम चौहान से मिले मजदूर नेता, प्रशासन से सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग..

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) मजदूर नेता प्रदीप चौहान पिछले 11दिनों में तीन बार सिविल अस्पताल पहुंचे, जहाँ दक्षिण एशिया महाद्वीप के प्रख्यात पर्यावरणविद्ध, समाजसेवी और दिल्ली में भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए नाथूराम चौहान से मिलने बराबर हॉस्पिटल आये। प्रदीप चौहान ने कहा कि शहर पोंटा साहिब ही नहीं सिरमौर हिमाचल प्रदेश सहित सभी जगह से बड़े-बड़े लोग बड़े उद्योगपति समाजसेवी व बड़े राजनीतिज्ञ लगातार नाथूराम चौहान से मिलने हॉस्पिटल आ रहे हैं। लेकिन यहां पर जो बात मुझे गलत लगी वह यह थी कि इन 10-11 दिनों में…

Read More

शिलाई में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 6 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

शिलाई में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 6 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

शिलाई में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 6 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित आवेदन 24 अक्टूबर तक, 3 नवंबर को होगा साक्षात्कार ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पांवटा साहिब, 5 अक्टूबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी शिलाई द्वारा आंगनबाड़ी सह प्री-स्कूल केंद्रों में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 6 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसके लिए पात्र महिला उम्मीदवार (विवाहित/अविवाहित ) 24 अक्तूबर 2026 को शाम 5 बजे तक किसी भी कार्य दिवस को अपने आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी, शिलाई के कार्यालय में जमा करवा सकती हैं। बाल विकास…

Read More

सीबीएसई सीबीपी कार्यशाला में शिक्षकों ने सीखा प्रभावी विज्ञान शिक्षण के नए आयाम

सीबीएसई सीबीपी कार्यशाला में शिक्षकों ने सीखा प्रभावी विज्ञान शिक्षण के नए आयाम

सीबीएसई सीबीपी कार्यशाला में शिक्षकों ने सीखा प्रभावी विज्ञान शिक्षण के नए आयाम ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) द स्कॉलर्स होम स्कूल में 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को सीबीएसई के Capacity Building Programme (CBP) के अंतर्गत Science (Secondary) विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को विज्ञान शिक्षण की नवीनतम पद्धतियों, प्रभावी शिक्षण-अधिगम रणनीतियों तथा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए आवश्यक कौशलों से समृद्ध करना रहा। कार्यशाला में श्री विजय वर्मा एवं सुश्री हिना ने रिसोर्स पर्सन के रूप में…

Read More

हिमाचल की बेटी NCC कैडेट काजल ने 18,370 फीट ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, 250 KM तय किया सफर

हिमाचल की बेटी NCC कैडेट काजल ने 18,370 फीट ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, 250 KM तय किया सफर

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश की बेटी और मंडी की NCC एयर विंग कैडेट काजल ने अपनी हिम्मत और जज्बे से प्रदेश का नाम रोशन किया है। काजल ने 18,370 फीट ऊंची परंगला चोटी पर पहुंचकर तिरंगा और NCC का ध्वज फहराया। करीब 250 किलोमीटर के इस कठिन हिमालयी ट्रेक के दौरान उन्होंने बर्फीले रास्तों, कम ऑक्सीजन और माइनस तापमान जैसी मुश्किलों का सामना किया। 250 किलोमीटर का था कठिन ट्रेक अपराजिता-परंगला ट्रेक अभियान 18 अगस्त से 25 सितंबर तक चला। इसमें देशभर से चुनी गई महिला NCC कैडेट्स…

Read More

Sirmour: बिरला में 48 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

Sirmour: बिरला में 48 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर स्थित तहसील ददाहू की ग्राम पंचायत बिरला के गांव स्वाडा नदासी में एक 48 वर्षीय व्यक्ति द्वारा पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का दुखद मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुखदेव पुत्र स्व. माता राम, निवासी गांव स्वाडा नदासी (डाकघर बिरला, तहसील ददाहू) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार सुबह की है। परिजनों ने बताया कि सुखदेव बिना किसी को बताए घर से अचानक कहीं चला गया था। काफी देर तक वापस न लौटने…

Read More

हिमाचल से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई, 1901 के बाद से 41वीं सबसे कम दर्ज हुई बारिश

हिमाचल से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई, 1901 के बाद से 41वीं सबसे कम दर्ज हुई बारिश

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के स्थानीय केंद्र ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार को हिमाचल प्रदेश से वापस चला गया, जबकि इसकी सामान्य वापसी की तारीख 25 सितंबर थी। हालांकि, हिमालयी राज्य में 1901 के बाद से मॉनसून की 41वीं सबसे कम बारिश दर्ज की गई। इस साल मॉनसून 30 जून को राज्य में पहुंचा और 1 जुलाई तक पूरे राज्य में फैल गया, जो इसके सामान्य आगमन की तारीख 25 जून से सात दिन देरी से हुआ। मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में…

Read More

दुःखद : यमुना पुल पर भीषण सड़क हादसा, खड़े डंपर से पीछे से टकराई कार, शिलाई के युवक सहित 3 युवकों की मौत..

दुःखद : यमुना पुल पर भीषण सड़क हादसा, खड़े डंपर से पीछे से टकराई कार, शिलाई के युवक सहित 3 युवकों की मौत..

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा पर पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर शनिवार रात करीब साढ़े 10:30 बजे एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक क्रेटा गाड़ी खड़े डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रेटा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 3 युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीनों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां…

Read More