पच्छाद में जमीन की निशानदेही के दौरान खूनी संघर्ष, हथियारों से लैस लोगों ने किया हमला

पच्छाद में जमीन की निशानदेही के दौरान खूनी संघर्ष, हथियारों से लैस लोगों ने किया हमला

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला सिरमौर के पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत भूमि की निशानदेही को लेकर उपजे विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एकजुट होकर एक व्यक्ति पर पत्थरों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, बीते कल आत्मा राम निवासी खरका खेच (तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर) ने पुलिस थाना पच्छाद में मामला दर्ज करवाया कि गत 2 नवंबर को वह अपने गांव में अपनी भूमि की निशानदेही करवा रहा था। इसी दौरान प्रतिवादी हरनाम, चुन्नी लाल, चिंतामणि और उनके परिवार के अन्य सदस्य मौके पर आ गए और उन्होंने एकजुट होकर आत्मा राम पर पत्थरों व अन्य हथियारों से अचानक हमला बोल दिया।

इस हमले में प्रार्थी आत्मा राम को चोटें आई हैं। आरोप है कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी जांच जारी है।

 

Related posts

Leave a Comment