विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

दुग्गल’स कैरियर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल तारूवाला में आज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (Annual Sports Meet) का भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री चरणजीत सिंह चौधरी जी वर्तमान प्रदेश कार्य समिति सदस्य बीजेपी तथा अतिथिगण श्री पवन पटियाल प्रधान जमनीवाला पंचायत श्री धर्मेंद्र सिंह जी उप प्रधान श्री हरनेक सिंह जी उप प्रधान बदरीपुर पंचायत एवं श्री सुरेंद्र सिंह जी उप प्रधान एस एम सी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं खेल ध्वज फहराकर किया गया। अतिथि गणों तथा एसएमसी सदस्यो का, स्कूल मैनेजमेंट , शिक्षक गणों एवं विद्यार्थियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे वातावरण को जोश और उत्साह से भर दिया। सरस्वती वंदना के साथ इसका शुभारंभ किया गया। खिलाड़ियों ने खेल भावना एवं अनुशासन बनाए रखने की शपथ भी ली।

विद्यालय के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, कबड्डी, खो-खो, रिले रेस तथा अन्य खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। विद्यालय कोषाध्यक्ष श्री बी एन शर्मा जी ने सभी प्रतिभागियों को पूरी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के विद्यार्थियों का प्रोत्साहन वर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय का पूरा परिसर उत्साह, उमंग और खेल भावना से सराबोर रहा।

Related posts

Leave a Comment