पांवटा साहिब में रहने वाले सभी पहाड़ी लोगों के सुख-दुख में शामिल होने का संकल्प, दून पहाड़ी संघठन की आम बैठक सम्पन्न..

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

“दून पहाड़ी संगठन पांवटा साहिब” की आम बैठक ज्ञानचंद गोयल धर्मशाला तारुवाला में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्ति कैप्टन नारायण सिंह बिरसांटा अध्यक्ष दून पहाड़ी संगठन द्वारा की गई।

बैठक में विशेष रूप से मदन नेगी पूर्व अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सिरमौर उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत महासचिव राजेंद्र चौहान ने स्वागत भाषण और संगठन के उद्देश्य बताते हुए किया। उसके पश्चात् कुन्दन शर्मा ने दून पहाड़ी संगठन द्वारा गत तीन वर्षों में किए गए कार्य, उपलब्धियां और आय व्यय व्यौरा सदन में प्रस्तुत किया।

इस आम बैठक में कमलदीप शर्मा, भीम सिंह चौहान, दिनेश शास्त्री, सेवानिवृत्त कैप्टन मामराज चौहान, प्रताप शर्मा, रामलाल हांडा वीरेंद्र चौहान, रविंद्र ठाकुर वकील, अनिल तोमर द्वारा दून पहाड़ी संगठन की एकता, सहयोग और मजबूती के लिए अपने विचार रखे।

उपस्थित सभी सदस्यों ने पांवटा साहिब में रहने वाले सभी पहाड़ी भाईयो के दुख सुख में सहयोग करने, पहाड़ी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एकजुटता से कार्य करने पर सहमति जताई।

रामलाल शर्मा और मदन सिंह नेगी ने संगठन द्वारा की गई सभी गतिविधियों की सराहना की। बैठक में सर्व समिति से एक सलाहकार परिषद एवं अनुशासन समिति का गठन किया, जिसमें मदन नेगी, देवेंद्र वर्मा, अतर सिंह नेगी, मनीष राणा, राजेंद्र नेगी, चंदन शर्मा, दीपचंद शर्मा, जगमोहन सूर्या, सहीराम ठाकुर, रमेश चौहान, जगदीश शर्मा, रामलाल शर्मा, आचार्य रामदत्त शर्मा, जीत सिंह बिरसांटा और मोहिराम शर्मा शामिल हैं। इसके अलावा 25 सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है, जिनके पद बाद में जल्द ही आंबटित किए जाएंगे।

अध्यक्ष नारायण सिंह बिरसांटा ने पांवटा साहिब में रहने वाले सभी पहाड़ी साथियों के सहयोग और दुख सुख में साथ रहने के लिए कार्य करने का वचन दिया तथा उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।

Related posts

Leave a Comment