हिमाचल में इस बार दस विषयों का होगा TET, शेड्यूल हुआ जारी..
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने TET अध्यापक पात्रता परीक्षा में कुछ बदलाव किया है। दरअसल, शिक्षा बोर्ड ने स्पेशल एजुकेटर के लिए भी TET लेने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव विशाल शर्मा ने दी है।
HP शिक्षा बोर्ड के सचिव विशाल शर्मा ने बताया कि इस साल स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दस विषयों का TET आयोजन किया जाएगा। जबकि, पहले TET आठ विषयों के लिए होता था।
विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष ने इस साल आयोजित की जाने वाली DLD सामान्य प्रवेश परीक्षा व TET के लिए तिथियां निर्धारित की हैं। जिससे प्रदेश में होने वाली अन्य भर्ती और प्रवेश परीक्षा लेने वाले विभागों की ओर से निर्धारित परीक्षा तिथियों का शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के साथ टकराव की स्थिति उत्पन्न न हो।
साल में दो बार होगी परीक्षा..
आपको बता दें कि पहले हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से साल में दो बार आठ विषयों के लिए TET आयोजित किया जाता था। जिसमें-
TET TGT आर्ट्स
TGT मेडिकल
TGT नॉन-मेडिकल
JBT
भाषा अध्यापक LT
संस्कृत
उर्दू शामिल है।
वहीं, अब दो बार के लिए एक साथ तैयार किए शेड्यूल में उक्त आठ विषयों के साथ स्पेशल एजुकेटर TET को भी शामिल किया गया है।
सुबह और शाम की शिफ्ट
विदित हो कि, दस विषयों की TET परीक्षा साल में दो बार जून और नवंबर महीने में एक साथ आयोजित की जाएंगी। शेड्यूल के अनुसार, इसमें कुछ परीक्षाएं एक ही दिन में सुबह और शाम के समय में करवाई जाएंगी। सुबह आयोजित होने वाली परीक्षाओं का टाइम 10 से 12.30 बजे रखा गया है। जबकि, शाम को आयोजित होने वाली परीक्षाओं का समय 2 से 4.30 बजे तक रखा गया है।
Join व्हाट्सएप चैनल-
https://whatsapp.com/channel/0029Va9W3ngE50UleM5sGT3X
follow फेसबुक चैनल-
https://www.facebook.com/profile.php?id=100068377459363&mibextid=ZbWKwL
https://www.facebook.com/profile.php?id=100069879540349&mibextid=ZbWKwL
जॉइन इंस्टाग्राम चैनल
https://www.instagram.com/baldevkrishan8/profilecard/?igsh=MXZwajRxdnM4NG5vbg==
