हिमाचल का जवान गुवाहाटी में शहीद, ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक..
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
हिमाचल के लाल बिना अपनी जान की परवाह किए देश की सरहद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वीरभूमि हिमाचल ने अब तक अपने सैंकड़ों जवान खो दिए हैं। इसी बीच अब कांगड़ा जिले से एक और दुखद खबर सामने आई है। धर्मशाला के वगली गांव का बेटा विनोद कुमार देश सेवा करते हुए शहीद हो गया है। जवान के देहांत की खबर सेना के उच्च अधिकारियों ने परिवार को दी है।
हृदय गति रुकने से हुआ देहांत..
बताया जा रहा है कि 47 वर्षीय विनोद की ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुक गई और उनका देहांत हो गया। विनोद की मौत की खबर सुनने के बाद से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। उनकी पार्थिव देह शुक्रवार को उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है।
गुवाहाटी में दे रहे थे सेवाएं..
विनोद साल 2000 में ITBP में भर्ती हुए थे। वर्तमान में विनोद गुवाहाटी में ASI की ट्रेनिंग करने के लिए गए हुए थे और वहीं पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।
विनोद के परिजनों ने बताया कि विनोद अभी एक महीने पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर वापस गए थे। विनोद अपने पीछे पत्नी और दो बेटे छोड़ गए हैं। विनोद का बड़ा बेटा चंडीगढ़ और छोटा बेटा धर्मशाला कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। विनोद की मौत की खबर पर परिवार यकीन नहीं कर पा रहा है। पूरा परिवार सदमे में है।
पुंछ में शहीद हुआ एक और जवान..
विदित रहे कि, हिमाचल ने एक ही दिन में दो वीर जवानों को खो दिया है। वीरवार सुबह ही हिमाचल के मंडी जिले के एक वीर जवान की शहीद की खबर आई थी। वीर जवान इंद्रेश शर्मा J&K के पुंछ में ड्यूटी के दौरान शहीद हुआ है।
यह हैं विशेषज्ञ की राय..
विशेषज्ञों के अनुसार, हार्ट अटैक के लक्षण तीन-चार महीने पहले ही दिखने लग जाते हैं। जिसमें लोगों को भूख कम लगने लगती है। कुछ भी खाने का मन नहीं करता है। खाने की पसंदीदा चीजें खाने से भी मन कतराने लगता है। दिल में किसी तरह की दिक्कत होने पर लिवर को खाना पचाने में दिक्कत आने लग जाती है। पेट में गैस जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अगर आपको आपका पेट भरा-भरा और फूला हुआ महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
अगर आपकी 500 मीटर चलने पर भी सांस फूल जाती है या फिर कुछ सीढ़िया चढ़ना भी आपके लिए मुश्किल हो जाता है, तो यह भी अच्छे लक्षण नहीं है। किसी व्यक्ति को सामान्य से ज्यादा पसीना आना भी खतरनाक साबित हो सकता है। रात के सोते समय में जबड़े में दर्द होना। बाएं कंधे में तेज दर्द होना भी खतरनाक होता है।
हार्ट अटैक आने पर क्या करें..?
कभी आपके सामने किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आ जाए तो सबसे पहले किसी समतल जगह पर उसे सीधा लेटाएं। ऑक्सीजन की कमी के चलते उसका ब्रेन डैमेज हो सकता है। ऐसे में हार्ट अटैक आने पर तुरंत सीने पर जोर-जोर से मुक्का मारें या तो सीने को जोर-जोर से दबाएं। बेहोश पड़े व्यक्ति को तुरंत अपने हाथ से CPR दें।
Join व्हाट्सएप चैनल-
https://whatsapp.com/channel/0029Va9W3ngE50UleM5sGT3X
follow फेसबुक चैनल-
https://www.facebook.com/profile.php?id=100068377459363&mibextid=ZbWKwL
https://www.facebook.com/profile.php?id=100069879540349&mibextid=ZbWKwL
जॉइन इंस्टाग्राम चैनल
https://www.instagram.com/baldevkrishan8/profilecard/?igsh=MXZwajRxdnM4NG5vbg==