हिमाचल का एक और जवान शहीद- सियाचिन ग्लेशियर में था तैनात
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला का एक जवान देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया है। यह वीर जवान सियाचिन ग्लेशियर पर तैनात था। सियाचिन में मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीर जवान ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए हैं।
मंडी जिले के जलौण (सदोह) गांव से संबंध रखने वाले वीर जवान नवल किशोर भारतीय सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत थे। उनकी शहादत की खबर मिलने के बाद से पूरे परिवार में मातम पसरा गया है।
हिमाचल पुलिस में है नवल की पत्नी..
नवल किशोर सात साल से कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही आर्मी में भर्ती हो गए थे। बताया जा रहा है कि डेढ़ साल पहले ही नवल किशोर की शादी हुई थी। नवल किशोर की पत्नी हिमाचाल पुलिस में तैनात हैं और किन्नौर के टापरी में अपनी सेवाएं दे रही हैं। नवल किशोर अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी और छोटा भाई है। नवल किशोर का छोटा भी आर्मी में तैनात है।
हर तरफ मची चीख-पुकार..
नवल किशोर की शहादत की खबर मिलने के बाद पूरे गांव में दुख का माहौल है। नवल के घर पर परिवार को ढांढस बांधने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई है। हर तरफ चीख-पुकार सुनाई दे रही है। नवल किशोर की पार्थिव देह कल उनके पैतृक गांव पहुंचेगी। जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
CM सुक्खू ने जताया दुख..
हिमाचल के CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी नवल किशोर की शहादत पर दुख प्रकट किया है। CM सुक्खू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा सियाचिन ग्लेशियर में तैनात जलौण गांव, जिला मंडी निवासी हवलदार नवल किशोर की शहादत की खबर अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि देश सेवा में नवल के अविस्मरणीय योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोक-संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विदित रहे कि, हिमाचल प्रदेश के कई जवानों ने देश की सरहदों की रक्षा के लिए हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुति दी है। एक महीने के अंदर ही हिमाचल का तीसरा जवान देश पर कुर्बान हो गया है। यह तीनों ही जवान मंडी जिला के रहने वाले थे।
Join व्हाट्सएप चैनल-
https://whatsapp.com/channel/0029Va9W3ngE50UleM5sGT3X
follow फेसबुक चैनल-
https://www.facebook.com/profile.php?id=100068377459363&mibextid=ZbWKwL
https://www.facebook.com/profile.php?id=100069879540349&mibextid=ZbWKwL
जॉइन इंस्टाग्राम चैनल
https://www.instagram.com/baldevkrishan8/profilecard/?igsh=MXZwajRxdnM4NG5vbg==