Himachal Pradeshशिमला

हिमाचल में बढ़ा ठंड का प्रकोप, यहां न्यूनतम तापमान माइनस में ……

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)-

हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि प्रदेश के मैदानी जिलों में लोगों को दिन के वक्त ठंड से राहत मिल रही है।

मगर प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में लोगों का ठंड से हाल बेहाल है। तापमान में लगातार गिरावट जारी रहने से प्रदेश भर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है जिससे लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, केलांग, कल्पा और समदो का न्यूनतम तापमान माइनस में चला हुआ है। इसके अलावा बारिश और बर्फबारी के बाद प्रदेश भर में सुबह-शाम के तापमान में भारी गिरावट आई है।

हालांकि प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक मौसम के साफ बना रहने की संभावना है। मौसम के साफ रहने से तापमान में भी उछाल आ सकता है जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *