8.3 C
New York
Thursday, April 23, 2026

Buy now

Himachal: जमीन में किसने दबाया था बच्चा? पुलिस जांच में हुआ खुलासा- सामने आई मजबूरी

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में बीते कल जमीन से नवजात बच्चे का शव मिलने पर सनसनी फैल गई थी। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि किसी ने समाज के डर से इस बच्चे को यहां दफना दिया है। खोली पंचायत के सिंबल खोल गांव में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच शव की पहचान करवाना शुरू किया और आखिरकार नवजात की मां का पता लग चुका है और सामने आई है एक दर्दनाक कहानी।

चुराह से है नवजात की मां

पुलिस पड़ताल में सामने आया कि मृत नवजात चुराह क्षेत्र के एक परिवार से जुड़ा था। युवक ने पूछताछ में बताया कि उसकी बड़ी बहन आठ माह की गर्भवती थी। उसे चंबा से मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया था। वहां उसने दो बच्चों को जन्म दिया, लेकिन उनमें से एक की मौत हो गई।

युवक के अनुसार, बहन अस्पताल में उपचाराधीन थी और आर्थिक स्थिति भी कमजोर थी। शव को वापस गृह क्षेत्र ले जाना उनके लिए संभव नहीं था। ऐसे में उसने टैक्सी किराए पर ली और सुनसान स्थान की तलाश में सिंबल खोल क्षेत्र में शव को दफना दिया।

शुरुआत में ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश था, लेकिन सच्चाई सामने आने के बाद मामला एक परिवार की विवशता से जुड़ा पाया गया। पुलिस ने कहा कि फिलहाल मामले में सभी तथ्यों की पुष्टि की जा रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

कांगड़ा जिले की खोली पंचायत के सिंबल खोल गांव में स्थानीय लोगों ने बताया कि कुत्ते जमीन खोदकर किसी चीज़ को नोच रहे थे। पास जाकर देखा गया तो मिट्टी में दबाई गई पोटली दिखाई दी। पोटली खोलने पर नवजात का शव मिला। सूचना तत्काल पुलिस थाना कांगड़ा को दी गई। जिसके बार पूरे क्षेत्र में माहौल चिंताजनक था।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles