महात्मा गांधी जी की जयंती पर गुरदीप सिंह गैरी जी ने दी श्रद्धांजलि
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
पांवटा साहिब, 2 अक्टूबर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर आज पांवटा साहिब में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर गुरदीप सिंह गैरी जी ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सद्भावना के विचारों को याद करते हुए कहा कि गांधी जी का जीवन और उनके सिद्धांत आज भी समाज को शांति, एकता और मानवता की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी महात्मा गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
गुरदीप सिंह गैरी जी ने कहा कि महात्मा गांधी जी के विचार केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि आज भी समाज और देश के लिए मार्गदर्शक हैं।

