हिमाचल BREAKING: सांप के काटने से सगी बहनों की दर्दनाक मौ**त- 11 और 8 साल की थीं दोनों

हिमाचल BREAKING: सांप के काटने से सगी बहनों की दर्दनाक मौ**त- 11 और 8 साल की थीं दोनों

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

शिमला/नेरवा। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नेरवा तहसील की दूरदराज ग्राम पंचायत टेलर में दो सगी बहनों की संदिग्ध रूप से सांप के डसने से मौत हो गई। दोनों बच्चियों को 20 सितंबर की सुबह उनके कमरे में बेसुध हालत में पाया गया था।

11 और 9 साल की बच्चियों की मौत

परिवार ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका। मृत बच्चियों की पहचान जितेंद्र चौहान की बेटियों महक और कनक के रूप में हुई है। दोनों की उम्र क्रमश: 11 और 8 साल बताई गई है।

पहले त्यूणी, फिर रोहड़ू से IGMC किया रेफर

जानकारी के अनुसार, बीती 20 सितंबर की सुबह परिवार के लोगों ने दोनों बच्चियों को कमरे में बेसुध देखा। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सबसे पहले त्यूणी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगे रेफर कर दिया। इसके बाद दोनों को रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने दोनों बच्चियों को IGMC शिमला रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान दोनों ने तोड़ा दम

IGMC शिमला में दोनों बच्चियों का उपचार शुरू किया गया, लेकिन हालत बेहद गंभीर होने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों बच्चियों के शव परिवार को सौंप दिए गए हैं। घटना की जानकारी प्रशासन को भी दे दी गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

नेरवा के तहसीलदार कुश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल सांप के काटने की आशंका जताई जा रही है।

पूरे गांव में पसरा मातम

उन्होंने कहा कि अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांप के काटने से मौत की पुष्टि होती है तो नियमानुसार परिवार को राहत प्रदान की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चियों की मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। बच्चियों की मौत के बाद पूरे परिवार व गांव में मातम पसरा हुआ है।

सांप के डसने से भाई-बहन की मौत

आपको बता दें कि ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला मंडी जिले से भी सामने आया था। कोटली क्षेत्र के सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से सगे मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 9 वर्षीय काव्या और उसके 6 वर्षीय छोटे भाई नक्ष के रूप में हुई।

Related posts

Leave a Comment