दुखद : चूड़धार यात्रा के दौरान 27 साल की प्रेशिता मेहता की मौत
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
चूड़धार यात्रा के दौरान 27 साल की युवती प्रेशिता मेहता की दुखद मौत हो गई है। प्रेशिता शिमला जिले के कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के चायल डूबलू गांव की रहने वाली थी।
दरअसल, बीते 5 सितंबर को चूड़धार यात्रा के दौरान मंडाहलाणी के पास पहाड़ी से पैर फिसलने से प्रेशिता गहरी खाई में गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस हादसे की सूचना के बाद प्रेशिता के परिजनों और क्षेत्र में शोक की लहर है।

