25.2 C
New York
Saturday, September 5, 2026

Buy now

हिमाचल में एक और म**र्डर -कहासुनी के बाद भिड़े 2 गुट, बीच बाज़ार हुई वारदात

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के व्यस्त इलाके चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम दो गुटों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में एक युवक की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान अमन निवासी कालका (हरियाणा) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम किसी बात को लेकर युवकों के दो गुटों के बीच कहासुनी हो गई थी। यह बहस इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते इसने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान हुए जानलेवा हमले (चाकूबाजी) में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। इस हिंसक झड़प में एक अन्य युवक की उंगली कट गई है, जबकि एक युवक के सिर पर तेजधार हथियार से वार किया गया है। दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचे 2 आरोपी

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए और घटना में शामिल युवकों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू की। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों मंथन और अंकुश को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि वारदात के असल कारणों और पूरी साजिश से पर्दा उठाया जा सके।

एसपी और एएसपी पहुंचे अस्पताल, गश्त बढ़ाने का दिया आश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सोलन साईं दत्तात्रेय वर्मा और एएसपी रमेश शर्मा तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जांच में जुटी पुलिस टीम को मामले की हर एंगल से जांच करने के दिशा-निर्देश जारी किए। शहर के बीचोंबीच हुई इस वारदात के बाद कानून-व्यवस्था पर उठ रहे सवालों पर एसपी सोलन ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया है कि शहर में हालिया घटनाओं को देखते हुए पुलिस गश्त के तरीके की समीक्षा की जाएगी और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles