उपलब्धि : शिल्ला गांव के लिए गर्व के क्षण ! चौहान बस के मालिक रमेश चौहन की बेटी सुदिक्षा चौहान का MBBS के लिए चयन..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
शिल्ला गांव के लिए गर्व के क्षण हैं। चौहान बस के मालिक रमेश चौहन की बेटी सुदिक्षा चौहान का चयन Dr. Radhakrishnan Government Medical College, Hamirpur में MBBS के लिए हुआ है।
सुदिक्षा बचपन से ही एक मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं। डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने का उनका सपना आज सफलता की पहली सीढ़ी चढ़ चुका है।
उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ शिल्ला, कफोटा और पूरे गिरिपार क्षेत्र में खुशी एवं गर्व की लहर है।
सुदिक्षा चौहान को इस उपलब्धि के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से भी हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। निश्चित तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए इस तरह की उपलब्धि एक संदेश हैं।

