19.7 C
New York
Wednesday, August 26, 2026

Buy now

हिमाचल की पब्बर नदी में डूबे 2 स्कूली छात्र! प्रशासन ने NDRF के साथ छेड़ा सर्च अभियान

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के उपमंडल रोहड़ू स्थित पब्बर नदी में 2 स्कूली छात्रों के डूबने की आशंका के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दोनों छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय रोहड़ू में 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं। लापता छात्रों की पहचान करासा निवासी 16 वर्षीय शिवेन और बनोटी (देवीधार) निवासी 16 वर्षीय सक्षम के रूप में हुई है। प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों के बाद अब एनडीआरएफ को लापता छात्रों की तलाश में उतार दिया है।

जानकारी के अनुसार दोनों छात्र आपस में गहरे दोस्त बताए जा रहे हैं, जाेकि मंगलवार को पब्बर नदी के किनारे गए थे। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रात करीब 11:30 बजे पुलिस थाना रोहड़ू में दोनों की गुमशुदगी की सूचना दी गई। पुलिस और प्रशासन ने रात में ही नदी किनारे सर्च अभियान चलाया, जहां दोनों छात्रों के कपड़े और जूते बरामद हुए। परिजनों द्वारा कपड़ों की पहचान करने के बाद नदी में डूबने की आशंका गहरी हो गई है।

एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा खुद इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि बुधवार सुबह से पुलिस, राजस्व विभाग, अग्निशमन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों की विशेष टीमें नदी के दोनों किनारों पर चप्पा-चप्पा छान रही हैं। स्थानीय गोताखोरों द्वारा मुख्य क्षेत्र की दो बार जांच के बाद, अब एनडीआरएफ की विशेष टीम आधुनिक उपकरणों के साथ गहरे पानी में तलाशी ले रही है। नदी के तेज बहाव को देखते हुए पुलिस की मोबाइल टीमों को निचले क्षेत्रों सावड़ा और बांध की ओर भी भेज दिया गया है, ताकि बहाव में आगे निकल जाने की स्थिति में भी उनका पता लगाया जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles