22.4 C
New York
Tuesday, August 25, 2026

Buy now

कमरऊ का युवक बाइक में छिपाकर ला रहा था 7.54 ग्राम चिट्टा, SIU टीम के हत्थे चढ़ा!

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला सिरमौर पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने पुरुवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजबन के पास गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7.54 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, बीते कल को SIU की पुलिस टीम इलाके में नशे के अवैध कारोबार पर नजर रखने के लिए गश्त पर थी। राजबन के समीप मौजूद पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कमरऊ तहसील के सतौन का रहने वाला एक युवक अपनी मोटरसाइकिल (नंबर HP 85AA-0453) में अवैध रूप से चिट्टा छिपाकर ले जा रहा है।

गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर नाकेबंदी कर दी। बाइक सवार को रोककर जब गहनता से तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 7.54 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ को तुरंत कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान पियुष ठाकुर (निवासी गांव व डाकघर सतौन, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर) के रूप में की।

SP सिरमौर निश्चित सिंह नेगी में मामले की पुस्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उसकी मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह खेप कहां से लाया था और आगे किसे सप्लाई करने जा रहा था। मामले में आगामी तफ्तीश जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles