कालाअंब में बरसाती नाले में चप्पल निकालने गया था मासूम, डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत

कालाअंब में बरसाती नाले में चप्पल निकालने गया था मासूम, डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान में मंगलवार को एक बेहद हृदयविदारक हादसा सामने आया है। यहां एक बरसाती नाले में चप्पल निकालने के प्रयास में 12 वर्षीय मासूम अमरजीत गहरे पानी में डूब गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और NDRF की टीम ने संयुक्त रूप से व्यापक खोज अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और NDRF की टीम ने बच्चे का शव बरामद कर लिया है, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ रामपुर जट्टान में रहते हैं। मंगलवार को सुबह उनका 12 वर्षीय बेटा अमरजीत कुमार अपने एक अन्य साथी के साथ घर के समीप स्थित बरसाती नाले के पास गया था।

बताया जा रहा है कि नाले में नहाते समय अमरजीत की चप्पल नाले में छूट गई । जब वह अपनी चप्पल को पानी से बाहर निकालने का प्रयास कर रहा था, उसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव तथा गहरे पानी की चपेट में आ गया। साथी बच्चे को डूबता देख दूसरे बच्चे ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग और परिजन मौके पर एकत्र हुए।

 

 

 

Related posts

Leave a Comment