25.4 C
New York
Wednesday, July 29, 2026

Buy now

हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी, 4 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल में मानसून के सक्रिय रहने के बीच मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 30 और 31 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने 30 जुलाई को चम्बा, कांगड़ा और मंडी में ऑरैंज अलर्ट जारी किया है, जबकि कुल्लू, शिमला, सिरमौर और किन्नौर जिलों के लिए यैलो अलर्ट जारी किया है।

Description

मौसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई को चम्बा और कांगड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट रहेगा। इस दिन कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया गया है। एक अगस्त को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर में यैलो अलर्ट रहेगा, वहीं 2 अगस्त को चम्बा, किन्नौर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए यैलो अलर्ट जारी किया गया है। 3 व 4 अगस्त को भी कई इलाकों में यैलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सतर्क रहने की सलाह दी है।

Description

पालमपुर में सबसे अधिक 112 मिलीमीटर बारिश दर्ज

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। कांगड़ा जिले के पालमपुर में सबसे अधिक 112 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कांगड़ा में 105 मिलीमीटर, धर्मशाला में 82, रामपुर में 45, गुलेर में 42 और जोत में 41 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश का असर सड़कों पर भी दिखाई दे रहा है।

भूस्खलन व बारिश से प्रदेश में 100 सड़कें बंद

प्रदेश में भूस्खलन और अन्य कारणों से करीब 100 सड़कें बंद हैं। मंडी, कुल्लू और चम्बा जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं। कई क्षेत्रों में बिजली ट्रांसफार्मर और पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। प्रशासन की ओर से सड़क, बिजली और पेयजल सेवाओं को बहाल करने का काम लगातार जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles