26.6 C
New York
Saturday, July 25, 2026

Buy now

होटल में दूसरी महिला के साथ था फौजी पति…परिजनों संग धमक पड़ी पत्नी, फिर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

ऊना जिले के उपमंडल गगरेट में शुक्रवार को एक पारिवारिक विवाद के चलते भारी हंगामा देखने को मिला। छुट्टी पर घर आए एक सैनिक को उसकी पत्नी ने परिजनों के साथ मिलकर एक होटल के कमरे में किसी अन्य महिला के साथ पकड़ लिया। इस घटना के बाद होटल से लेकर घर तक जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Description

जानकारी के अनुसार छुट्टी पर आया उक्त सैनिक शुक्रवार को घर में यह कहकर निकला था कि वह अपने दोस्तों के साथ घूमने जा रहा है, लेकिन इसी बीच उसकी पत्नी को भनक लग गई कि उसका पति दोस्तों के साथ नहीं, बल्कि इलाके के ही एक होटल में है। इसके बाद पत्नी अपने परिजनों के साथ सीधे उस होटल में पहुंच गई। होटल पहुंचकर पत्नी ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। कमरे में फौजी पति के साथ एक अन्य महिला मौजूद थी। दूसरी महिला को देखते ही पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। चूंकि यह होटल मुख्य सड़क के किनारे स्थित है, इसलिए शोर-शराबा सुनकर राहगीरों और आसपास के लोगों की भारी भीड़ वहां जमा हो गई।

Description

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक होटल के बाहर काफी देर तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा और तमाशबीनों की भीड़ लगी रही। बाद में यह विवाद होटल से घर तक पहुंच गया। घर पर भी परिजनों के बीच लंबी बहस और नोकझोंक हुई। अंततः मामले को बढ़ता देख क्षेत्र के कुछ बुजुर्गों और गण्यमान्य लोगों ने हस्तक्षेप किया। उनके समझाने के बाद दोनों पक्षों को शांत करवाया गया, जिसके बाद यह पारिवारिक विवाद थमा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles