26.6 C
New York
Saturday, July 25, 2026

Buy now

भारत सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र का साथ

*भारत सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र का साथ*

Description

डॉक्टर (कैप्टन) एस० पी० खेड़ा (रि०) की अगुवाई में भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र बना निक्षय मित्र। निक्षय मित्र भारत सरकार के प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक सामुदायिक पहल है। जिसके जरिए व्यक्ति, संगठन या जनप्रतिनिधि टीबी (क्षय रोग) के मरीजों को गोद लेते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य मरीजों को पोषण, अतिरिक्त जांच और आजीविका में सहायता प्रदान करना है। निक्षय मित्र की मुख्य बातें सहायता करना जैसे मरीजों को मुख्य रूप से पोषणयुक्त खाद्य सामग्री (खाद्य किट), चिकित्सीय जांच और सामाजिक-मनोवैज्ञानिक संबल दिया जाता है। इस योजना का उद्देश्य देश को टीबी की बीमारी से पूरी तरह मुक्त करना है।

Description

भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के समस्त पदाधिकारी पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र में सभी क्षय रोगियों को संबल एवं मरीजों को पोषण प्रदान कर रहा है जिसके अन्तर्गत अभी तक लगभग 60 क्षय रोगियों को सहायता प्रदान की जा चुकी है। साथ ही किसी भी आपात व चिकित्सीय मदद के लिए डॉक्टर (कैप्टन) एस० पी० खेड़ा (रि०) के माध्यम से मोबाइल एवं मिलकर सहायता प्रदान की जाती है।

भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र की तरफ से डॉक्टर (कैप्टन) एस० पी० खेड़ा (रि०) के अलावा अध्यक्ष करनैल सिंह, उपाध्यक्ष रामभज धीमान व हरिंदर सिंह, सचिव ओमप्रकाश, कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी, सह-सचिव चमेल नेगी, सह-कोषाध्यक्ष निर्मल सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी अब्दुल वाहिद व जगदीश चंद्र, कानूनी सलाहकार विरेन्द्र चौहान के अलावा संगठन के सभी सदस्य क्षय मित्र की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे है। नरेंद्र सिंह ठुंडू ने समस्त जनता से अपील की है कि क्षय रोगियों की मदद के लिए संगठन के सहयोगी बने। ताकि देश शीघ्र क्षय रोग मुक्त हो सकें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles