30.7 C
New York
Wednesday, July 22, 2026

Buy now

सिरमौर: धौलाकुआं में IIM गेट के पास लावारिस गाड़ियों से 47 पेटियां अवैध शराब बरामद

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना माजरा की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने धौलाकुआं स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) गेट के समीप दो संदिग्ध लावारिस वाहनों से 47 पेटियां अवैध देशी शराब “संतरा” बरामद की हैं।

Description

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 जुलाई को माजरा पुलिस की टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था व सुरक्षा के मद्देनजर गश्त पर थी। गश्त के दौरान जब पुलिस टीम धौलाकुआं में मौजूद थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आईआईएम गेट से आगे सड़क किनारे खड़े दो संदिग्ध वाहनों में अवैध शराब की खेप रखी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया, जहां महिन्द्रा जाइलो और एक अशोक लेलैंड टेम्पो लावारिस अवस्था में खड़े पाए गए।

Description

इसके पश्चात पुलिस टीम ने नियमानुसार दोनों संदिग्ध वाहनों की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिन्द्रा जाइलो (HP17C-1856) से अवैध देशी शराब “संतरा” की 30 पेटियां तथा अशोक लेलैंड टेम्पो (HP71A-4416) से 17 पेटियां बरामद हुईं। दोनों वाहनों से कुल मिलाकर 47 पेटियों में 564 बोतलें अवैध देशी शराब पाई गईं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles