30.7 C
New York
Wednesday, July 22, 2026

Buy now

BREAKING: हिमाचल प्रदेश में 35 वर्षीय महिला की हत्या, कमरे से कुछ दूर फेंका शव

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत बरोटीवाला थाना क्षेत्र के भटोली कला में झारखंड की 35 वर्षीय महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. महिला अपने पति के साथ किराए के एक कमरे में रहती थी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों निजी कंपनी में काम करते थे. घटना बीती रात की बताई जा रही है. हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि वारदात को किसने अंजाम दिया.

Description

घटना की सूचना मिलते ही बरोटीवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची. एसपी बद्दी विनोद धीमान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Description

मीडिया से बातचीत में एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि महिला के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं तथा उसका शव कमरे के बाहर बरामद हुआ है. उन्होंने बताया कि महिला के पति और उसके एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, महिला निजी कंपनी में काम करती थी जबकि उसका पति फिलहाल काम नहीं कर रहा था. बताया जा रहा है कि घटना से पहले दोनों ने कमरे में बैठकर शराब का सेवन किया था. इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद के दौरान महिला पर किसी भारी वस्तु से हमला किए जाने की आशंका है. यह भी दावा किया जा रहा है कि वारदात के बाद शव को कमरे से करीब कुछ फीट दूर किनारे फेंक दिया गया. हालांकि, पुलिस ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि हत्या किसने और किन परिस्थितियों में की, इसका खुलासा जांच और पूछताछ पूरी होने के बाद ही किया जाएगा. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles