सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 120 पदों के लिए सराहां, कमरऊ, पांवटा में कैंपस इंटरव्यू

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 120 पदों के लिए सराहां, कमरऊ, पांवटा में कैंपस इंटरव्यू

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि SIS (Security and Integlince Service) इंडिया लि0 हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड तथा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के केवल पुरुष वर्ग के 120 पद रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरे जा रहे है।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए कैम्पस इंटरव्यू 22 जुलाई, 2026 को उप रोजगार कार्यालय सराहां व 23 जुलाई, को उपरोजगार कार्यालय कमरऊ तथा 24 जुलाई को उप-रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में प्रातः 10ः30 से 2ः00 बजे के मध्य आयोजित किए जाएगें।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं रखी गई है तथा न्यूनतम वेतन 18000 से 24000 दिया जाएगा। इच्छुक अभियार्थी आवश्यक दस्तावेज जिसमें, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थाई हिमाचली प्रमाणपत्र तथा 2 पास पोर्ट साइज फोटो सहित निर्धारित तिथियों में उपरोजगार कार्यालयों में कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नं0 78072-22237 पर भी संपर्क कर सकते है।

Related posts

Leave a Comment