ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश सरकार को नगर निकायों के नेतृत्व चुनाव से जुड़े अहम मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के उस अंतरिम आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें विधायकों को नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में मेयर, डिप्टी मेयर, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में मतदान करने से रोका गया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब विधायक इन चुनावों में मतदान कर सकेंगे। महाधिवक्ता अनूप रत्न ने बताया कि यह केवल सरकार…
Read MoreDay: June 15, 2026
आपदा प्रबंधन तैयारियों को परखने के लिए पांवटा साहिब में आयोजित हुई मेगा मॉक ड्रिल
आपदा प्रबंधन तैयारियों को परखने के लिए पांवटा साहिब में आयोजित हुई मेगा मॉक ड्रिल उपमंडल स्तरीय अधिकारियों ने टीम सहित मेगा मॉक ड्रिल में लिया भाग पांवटा साहिब, 15 जून। एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल के नेतृत्व में सिरमौरी ताल में मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान उपमंडल स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी अपनी-अपनी टीमों तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित उपकरणों के साथ राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय रूप से शामिल हुए। द्विज गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि मेगा मॉक ड्रिल के तहत…
Read Moreहिमाचल में एक और मर्डर, अब चंबा में 26 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए महज 24 घंटों के भीतर दूसरा मर्डर हुआ है। राजधानी शिमला के संजौली में हुई वारदात के बाद अब चंबा जिले की चुराह वैली (घाटी) में एक 26 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव एक पुल के नीचे नाले से बरामद हुआ है। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर शव रखकर करीब तीन घंटे तक चक्का जाम किया। हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद शनिवार देर…
Read MoreHimachal : पनीर में ज्यादा नमक होने पर शुरू हुआ विवाद…कैफे में चली गोलियां, मौके पर मची भगदड़
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के भवारना के तहत मनसिंबल पंचायत में स्थित एक रेस्तरां (कैफे) में शनिवार देर रात मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दरअसल, रेस्तरां में परोसे गए खाने में तेज नमक को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग हो गई।गोलियां चलने से रेस्तरां में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पनीर में अधिक नमक तेज…
Read Moreपांवटा साहिब में बीती रात बड़ा हंगामा, ‘नो एंट्री’ के उल्लंघन पर भड़के लोगों ने किया चक्का जाम!
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) औद्योगिक नगरी पांवटा साहिब में शनिवार देर शाम उस समय भारी तनाव फैल गया, जब नियमों को ताक पर रखकर तय समय से पहले शहर में दाखिल हुए एक बेकाबू टिप्पर ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। ‘नो एंट्री’ के समय का उल्लंघन करने पर जब भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष संयम गुप्ता ने वाहन को रोकने की कोशिश की, तो चालक ने कथित रूप से उन पर ही गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इस जानलेवा कोशिश के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा…
Read Moreसिरमौर में गुंडागर्दी: चालान काटने पर हेड कांस्टेबल से मारपीट और लूट, दंपत्ति गिरफ्तार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) सिरमौर जिला के पावंटा साहिब में थाना पुरुवाला के तहत रामपुरघाट क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक मुख्य आरक्षी (Head Constable) के साथ मारपीट करने और सोने की बाली छीनने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, मारपीट और लूट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, 13 जून की शाम को पुलिस बूथ रामपुरघाट के मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ कुंजा मतरालियों और पहाड़ी…
Read More