24.2 C
New York
Tuesday, June 9, 2026

Buy now

हिमाचल में नाबालिग से दुष्कर्म, जबरन घसीटते हुए जंगल में ले गया दरिंदा…इलाके में फैली सनसनी

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उपमंडल चुराह से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की के अपहरण और कथित दुष्कर्म की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जबरन घसीटते हुए जंगल की तरफ ले गया व्यक्ति

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित नाबालिग लड़की अपनी एक सहेली के साथ गांव से कुछ सामान लेने के लिए जंगल के रास्ते से जा रही थी, तभी एक व्यक्ति ने नाबालिग को दबोच लिया और जबरन घसीटते हुए घने जंगल की तरफ ले जाने का प्रयास किया। घटना के दौरान साथ मौजूद सहेली ने वहां से भागकर तुरंत पीड़िता के परिजनों को मामले की सूचना दी। परिजनों ने बिना समय गंवाए स्थानीय पुलिस चौकी से संपर्क कर आपबीती बताई और शिकायत दर्ज करवाई।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, शिकायत मिलते ही पुलिस की टीम ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने जब उसके घर पर छापेमारी की, तो वहां से एक बिना लाइसेंस की जंग लगी बंदूक बरामद हुई। फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच तेज कर दी है। वहीं, पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles