ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) उत्तराखंड के देहरादून जिले में हिमाचल प्रदेश की सीमा पर चार दिन पहले दुर्घटनाग्रस्त वाहन के चालक का शव राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के डीप डाइवर्स ने नदी से बरामद कर लिया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का लहर है। एसडीआरएफ के कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने बताया कि देहरादून के थाना चकराता क्षेत्रांतर्गत मीनस के पास पाटम नामक स्थान पर वाहन दुर्घटना की सूचना पर उनकी टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा था। खोजबीन के दौरान…
Read MoreMonth: May 2026
हिमाचल में पहली बार रोबोटिक तकनीक से कैंसर मरीज की सफल सर्जरी, IGMC ने रचा इतिहास
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आईजीएमसी के सर्जनों ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और अभूतपूर्व और बड़ी कामयाबी हासिल की है। यहां के डॉक्टरों ने प्रदेश में पहली बार रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी के माध्यम से एक कैंसर पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। अस्पताल प्रबंधन ने प्रैस वार्ता के दौरान बताया कि बड़ी आंत के कैंसर से पीड़ित एक मरीज का 20 मई को यह सफल ऑप्रेशन किया गया। ऑप्रेशन के बाद मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ है और…
Read MorePaonta Sahib: बीमार भाई-बहन के लिए प्रशासन बना मसीहा, रैस्क्यू कर दिया नया जीवन
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) ग्राम पंचायत शिलाई के अच्छोटी गांव में पिछले 6 वर्षों से अमानवीय परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे मानसिक रूप से बीमार भाई-बहन को शनिवार को प्रशासन की पहल पर रैस्क्यू कर उपचार एवं पुनर्वास के लिए “अपना घर आश्रम” भेजा गया। जानकारी के अनुसार अच्छोटी गांव निवासी 42 वर्षीय दौलत राम और उनकी 37 वर्षीय बहन निशा मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। करीब 6 वर्ष पूर्व माता-पिता के निधन के बाद दोनों पूरी तरह असहाय हो गए थे। देखभाल करने वाला कोई न होने के…
Read Moreसोलन से शिमला जा रही निजी बस हादसे का शिकार, बेकाबू होकर सड़क पर पलटी; चालक समेत 2 गंभीर घायल
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। यहां एक निजी बस बेकाबू होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में 10 से 12 सवारियां मौजूद थी, जिसमें बस चालक व एक सवारी को ज्यादा चोटें आई हैं। मची अफरा-तफरी जानकारी के मुताबिक, हादसा सोलन-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सलोगड़ा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि निजी बस सोलन से शिमला की ओर जा रही थी। जैसे ही बस सलोगड़ा के पास…
Read More“मैं गुपचुप तरीके से शादी नहीं करूंगी”, मंगलसूत्र वाली वायरल वीडियो पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) अभिनेत्री-सांसद कंगना रनौत ने शुक्रवार को कहा कि वह “गुपचुप तरीके से शादी नहीं करेंगी।” उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल उस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही, जिसमें वह मंगलसूत्र और हरी चूड़ियां पहने नजर आ रही हैं। इस सप्ताह सोशल मीडिया पर तस्वीर सामने आने के बाद रनौत की गुपचुप शादी की अटकलें लगाई जा रही थीं। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट में स्पष्ट किया कि यह तस्वीर उनकी आगामी…
Read Moreहिमाचल में अब 24 घंटे खुली रहेंगी दुकानें, विभिन्न श्रेणियों में भरे जाएंगे 2500 पद, पढ़ें मंत्रिमंडल के बड़े फैसले
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में प्रदेश सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पंचायती राज संस्थाओं व शहरी निकाय चुनाव प्रक्रिया के बीच हुई इस बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अब पूरे राज्य में 24 घंटे दुकानों को खुली रखने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत वन टाइम रजिस्ट्रेशन का प्रावधान किया गया है, जिससे इंस्पैक्टरी राज से मुक्ति मिलेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बजट घोषणा के अनुसार अब 2 लाख…
Read MoreSirmour: : गर्ल्स हॉस्टल के शौचालय में सफाई कर्मी ने बनाए वीडियो, छात्राओं को लगी भनक तो मच गया बवाल
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर स्थित प्रतिष्ठित ‘एटर्नल यूनिवर्सिटी बडू साहिब’ एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में है। गर्ल्स हॉस्टल के शौचालय में कथित तौर पर वीडियो बनाए जाने की सूचना के बाद परिसर में तनाव का माहौल बन गया और छात्राओं ने मामले पर कड़ी नाराजगी जताई। क्या है पूरा मामला? जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के उपमंडल राजगढ़ स्थित एटर्नल यूनिवर्सिटी बडू साहिब का है। गर्ल्स हॉस्टल के शौचालय में कार्यरत एक सफाई कर्मी पर मोबाइल फोन से वीडियो बनाने के आरोप…
Read Moreहिमाचल में बारिश-बर्फबारी…लोगों को गर्मी से मिली राहत; कल इन 5 जिलों में तेज हवाओं का ‘येलो अलर्ट’
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं के बाद भीषण गर्मी से राहत मिली, जबकि कुल्लू जिले के रोहतांग दर्रे और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को ताजा बर्फबारी हुई। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को पांच जिलों- चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला – में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। कुछ स्थानों पर हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। हल्की बारिश से पूरे क्षेत्र में पारा नीचे…
Read Moreहाटी समुदाय के अधिकारों एवं गिरिपार क्षेत्र के विकास को लेकर हाटी विकास मंच ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
हाटी समुदाय के अधिकारों एवं गिरिपार क्षेत्र के विकास को लेकर हाटी विकास मंच ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन शिमला: हाटी विकास मंच हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने आज महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश कविंद्र गुप्ता के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में हाटी समुदाय के अधिकारों के संरक्षण, अनुसूचित जनजाति (ST) दर्जे के प्रभावी क्रियान्वयन तथा गिरिपार क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए…
Read MorePaonta Sahib: आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह से परेशान था शख्स, उठाया ऐसा खौफनाक कदम…मच गई चीख-पुकार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के उपमंडल पांवटा साहिब के अमरगढ़ का है। मृतक की पहचान रजत कुमार निवासी अमरगढ़ के रूप में हुई है। मृतक रजत कुमार पहले हरियाणा के पानीपत में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि रजत कुमार ने…
Read More