12 C
New York
Sunday, May 24, 2026

Buy now

सिरमौर में दर्दनाक हादसा, काम पर जा रहे शख्स का अचानक फिसला पैर…गहरी ढांक में गिरने से मौत

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां ढांक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा उपमंडल नौहराधार तहसील की ग्राम पंचायत देवना के अंतर्गत आने वाले पलगेच गांव में हुआ। मृतक की पहचान 52 वर्षीय जसवंत सिंह, पलगेच गांव निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जसवंत सिंह किसी जरूरी काम से घर से निकले थे, तभी रास्ते में अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरी ढांक में जा गिरे। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौहराधार ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इलाके में शोक की लहर

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस दुखद घटना के बाद पलगेच गांव सहित पूरी देवना पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, तहसीलदार नौहराधार विनोद कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार आगे की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles