8.4 C
New York
Tuesday, May 12, 2026

Buy now

पुलिस नाकाबंदी के दौरान 1.340 किलो चरस के साथ 3 गिरफ्तार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

नूरपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए नूरपुर टीम को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान भारी मात्रा में चरस के साथ तीन आरोपियों को काबू किया है। जानकारी के अनुसार नियमित गश्त और चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने डिफैंस रोड कोपड़ा के समीप संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने दो वाहनों ऑल्टो कार और होंडा कार को निरीक्षण के लिए रोका।

नियमानुसार ली गई तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1.340 किलोग्राम चरस बरामद की गई। एसपी ने बताया की इस संदर्भ में सैफ अली निवासी चुराह, अब्दुल्ला निवासी चुराह तथा फारुख निवासी चुराह, जिला चम्बा के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल दोनों वाहनों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles