12.1 C
New York
Monday, May 11, 2026

Buy now

10वीं की स्टेट टॉपर अनमोल ने बताया अपनी सफलता का राज, टीचर बनना है सपना

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में कांगड़ा जिले की होनहार बेटी ने पूरे प्रदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिले के गांव मनियाड़ा की रहने वाली अनमोल ने 700 में से 699 अंक (99.86 प्रतिशत) हासिल कर पूरे हिमाचल में पहला स्थान प्राप्त किया है। रोहित कुमार की बेटी अनमोल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उनके परिवार, गांव और पूरे जिले में जश्न का माहौल है। अनमोल भविष्य में शिक्षिका बनना चाहती हैं। उनका सपना है कि वह शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दें और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारने में अपना अहम योगदान निभाएं।

स्मार्टफोन से बनाई दूरी, रोजना की 5 घंटे पढ़ाई 

अपनी शानदार सफलता का राज सांझा करते हुए अनमोल ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी के दौरान मोबाइल फोन से खुद को पूरी तरह दूर रखा। सोशल मीडिया और फोन के भटकाव से बचकर उन्होंने अपना पूरा ध्यान सिर्फ किताबों पर केंद्रित किया। अनमोल के मुताबिक, उन्होंने रोजाना 5 घंटे से अधिक समय तक एकाग्र होकर पढ़ाई की। उनका मानना है कि यह नियमित दिनचर्या और अनुशासन ही उनकी इस बड़ी कामयाबी का मुख्य कारण बना।

छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

स्टेट टॉपर अनमोल ने प्रदेश के अन्य विद्यार्थियों को भी सफलता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपना संदेश देते हुए कहा कि जब भी गुरुजन (शिक्षक) आपकी किसी गलती को सुधारें या टोकें तो उसे कभी नजरअंदाज न करें। शिक्षकों की बातों को पूरी गंभीरता से लें और अपनी गलतियों को तुरंत ठीक करने का प्रयास करें। शिक्षकों का मार्गदर्शन ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles