17.8 C
New York
Sunday, May 10, 2026

Buy now

भयानक हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, मां की मौत…बेटा गंभीर रूप से घायल

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला चम्बा के सलूणी उपमंडल के तहत तेलका-झौड़ा मार्ग पर हुए एक भयानक सड़क हादसा पेश आया है, जिसमें एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा में भर्ती करवाया गया है। इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक महिला की पहचान सीता (60) पत्नी धर्म चंद, निवासी गांव भेड़ोई, डाकघर डंडी (तहसील सलूणी) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दर्शन कुमार अपनी माता सीता देवी को लेकर कार में तेलका से अपने घर भेड़ोई की तरफ जा रहा था। सफर के दौरान जब वे नहेली मोड़ के पास पहुंचे तो अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे जा गिरी। कार के खाई में गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके की तरफ भागे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद कड़ी मशक्कत से दोनों घायलों को बाहर निकालकर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालवां पहुंचाया गया। दुर्भाग्यवश, प्राथमिक उपचार के दौरान ही बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज चम्बा रैफर कर दिया गया।

उधर, सूचना मिलते ही चम्बा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घायल दर्शन और परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मृतका के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को करवाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज चम्बा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप ने बताया कि घायल दर्शन को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है और उसका उपचार जारी है। वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के असल कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles