महाराजा अग्रसेन सभा पांवटा के सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त हुए प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी अशोक गोयल..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
महाराजा अग्रसेन सभा पांवटा साहिब की महत्वपूर्ण बैठक एक निजी रिजॉर्ट में आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता वेद प्रकाश जिंदल और नवल किशोर एवं अरविंद गोयल उपस्थित रहे। इस बैठक में 90 से अधिक सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही, जिसमें संगठन के विकास, एकता एवं आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
विचार-विमर्श के दौरान वेद प्रकाश जिंदल ने अध्यक्ष पद के लिए अशोक गोयल का नाम प्रस्तावित किया, जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी सहमति व्यक्त करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव का समर्थन किया।
उक्त निर्णय के बाद अशोक गोयल पांवटा साहिब के जाने-माने उद्योगपति को महाराजा अग्रसेन सभा पांवटा साहिब का कार्यभार सौंपा गया।
सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि अशोक गोयल के कुशल नेतृत्व में संस्था समाज सेवा, संगठनात्मक मजबूती एवं जनहित के कार्यों में नए आयाम स्थापित करेगी।
साथ ही यह भी उल्लेख किया गया कि पूर्व पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन संस्था को समय-समय पर मिलता रहा है, जो सभा की निरंतर प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नव नियुक्त पदाधिकारी को हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा संस्था को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने का संकल्प लिया।

