ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
नगर पालिका परिषद पौण्टा साहिब के वार्ड नम्बर 07 से मुस्लिम समुदाय प्रत्याशी मोहसिन खान उर्फ मोनू ने आखिरकार अपना नामांकन वापिस ले लिया है। उन्होंने आज कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रविन्द्र पाल सिंह के पक्ष में अपना नामांकन वापिस लिया है।
उन्होंने कहा कि वह अपने सामाजिक मुद्दों व वार्ड की समस्याओं को लेकर हमेशा आवाज़ उठाते रहेंगे। उनकी लड़ाई सिर्फ वार्ड समस्याओं व उनके निराकरण की हैं। न किसी व्यक्ति विशेष की हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसी विचारधारा के चलते उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया।
लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस समर्थित रविन्द्र पाल सिंह के समर्थन में अपना नामांकन वापिस लिया है। जिनसे विचार-विमर्श बाद उन्होंने तय किया कि वार्ड की समस्याओं व अन्य मुद्दों को पार्षद बनने बाद रविन्द्र पाल सिंह द्वारा पूरा करवाया जाएगा। हालांकि शहर में अब तरह-तरह की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं। वार्ड के भी कई लोग इस बात से नाराज भी हैं कि आखिर मोहसिन खान की ऐसी क्या मजबूरी थी जो नामांकन वापिस लेना पड़ा।
कुछ लोग तो यह भी आशंका व्यक्त कर रहे है कि इस एकाएक राजनीतिक समीकरण के पीछे कुछ और खेल खेला जा रहा हैं। कयास लगाएं जा रहे है कि कही मोहसिन खान ने निजी हित के लिए तो नहीं ये समझौता कर लिया है। इसी आशंका के चलते अधिकतर वार्ड के लोग अब दूसरे पक्ष के प्रत्याशी की ओर देखने लगे हैं।
राजनीतिक समीकरण देखे जाए तो अब सीधी टक्कर अब कांग्रेस समर्थित रविन्द्र पाल सिंह के बीच हैं। अब मोहसिन खान अपने कितने समर्थक रविन्द्र की झोली में डाल सकते है इस बात पर उनकी जीत काफी हद तक निर्भर करेंगी, लेकिन अगर मोहसिन खान अपने समर्थक मोड़ने में सफल नहीं हुए तो रविन्द्र पाल सिंह की हार का मुख्य कारण मोहसिन खान के साथ तालमेल बनाना हो सकता हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता असगर अली भी मौजूद रहे, वह मोहसिन खान के सगे चाचा भी हैं।

