ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब में चुनाव की सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। भाजपा ने एक रोज पहले ही अपने सभी 13 वार्डों के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थीं, उसी बीच मात्र 12 घण्टे के भीतर ही सियासी समीकरण बदलने शुरू हो गए हैं।
वार्ड नम्बर 07 के भाजपा प्रत्याशी मोहसिन खान ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लेते हुए आज सुबह भाजपा पार्टी प्रत्याशी से नाम वापिस लेने की घोषणा की। जिसके बाद अब भाजपा में नए प्रत्याशी की तलाश तेज़ हो गई। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार भाजपा पार्टी की और से अब वार्ड 07 से मयंक महावर प्रत्याशी हो सकते हैं। पार्टी के अंदर उनके नाम की सहमति लगभग तय है। सिर्फ आधिकारिक घोषणा बाकी हैं।
बता दें कि मयंक महावीर इससे पहले भी मनोनीत पार्षद के तौर पर कार्य कर चुके हैं। वहीं भाजपा पार्टी में लंबे समय से सक्रिय सदस्य के तौर पर है। मयंक महावर की पौण्टा साहिब बाज़ार में कपड़े की दुकान हैं, जिससे व्यापार वर्ग का उनको सीधा फायदा मिल सकता हैं। फिलहाल सबकी निगाहें पार्टी के नए प्रत्याशी के नाम की घोषणा पर टिकी हैं। गौर रहे कि नगर परिषद के नामांकन का शनिवार को आखिरी दिन हैं।

