ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार को शादी से से लौट रहे लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गए. हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं. घटना के बाद पुलिस ने मौके से घायलों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल, हादसे के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है.
जानकारी के अनुसार, पंडोह में शिवाबादर सड़क के पास यह घटना पेश आई. ऊपर तीखे मोड़ों से गाड़ी गिरी और नीचे पंडोह डैम के पास पहुंच गई. कार में चार लोग सवार थे, जिनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं. हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए.
बताया जा रहा है कि सभी सवार गाड़ी के डेम तक पहुंचने से पहले ही पहाड़ी के बीच में गिर गए. हादसे में 32 वर्षीय अंकुश गुप्ता उर्फ पुत्र नरेश कुमार निवासी सुराही खड्ड की मौत हो गई, जबकि उसका भाई और दो अन्य महिलाएं घायल हैं.
अंकुश और उसका भाई 43 वर्षीय जतिन गुप्ता उर्फ तनू शादी समारोह से कार से लौट रहे थे और इस दौरान पंडोह बांध से पास 43 वर्षीय संती देवी हटोण, 51 वर्षीय सेवकी देवी हटोण ने उनसे लिफ्ट ली. हालांकि, कुछ दूरी पर ही कार हादसे का शिकार हो गई.अस्पताल में डॉक्टरों ने अंकुश को मृत घोषित कर दिया और तीन घायलों का इलाज चल रहा है.पंडोह पुलिस हादसे की जांच कर रही है. एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार कार का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ है.
उधर, मंडी जिले के करसोग के में चारकुफरी में शनिवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी और हादसे में 43 वर्षीय निक्का राम, कुशाल तथा उनकी पत्नी 38 वर्षीय आशा देवी के रूप में घायल हो गई. दोनों घायलों को इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज शिमला रेफर कर दिया. एसडीएम करसोग गौरव महाजन अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना. उन्होंने प्रशासन की ओर से दोनों घायलों को फौरी राहत के रूप में पांच-पांच हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की

