22.1 C
New York
Friday, July 31, 2026

Buy now

हिमाचल में सिया हत्याकांड के बाद एक और मर्डर, बद्दी में युवक को मारकर खेतों में फेंकी लाश

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बिलांवाली लबाणा में एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। खेत में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के सिर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बद्दी में अभियोग दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Description

मृतक की पहचान ओमकार चौधरी पुत्र दिलावर सिंह, निवासी गांव छितावर, डाकघर किरतपुर, तहसील व जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक का सोमवार रात्रि को कुछ व्यक्तियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के आधार पर पुलिस ने 2 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान भी कर ली है।

Description

घटना की गंभीरता को भांपते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया और संबंधित अधिकारियों को मामले के जल्द खुलासे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साक्ष्यों को जुटाने के लिए एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया और महत्वपूर्ण सुराग एकत्रित किए हैं।

पुलिस प्रशासन ने मामले को सुलझाने के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। ये टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने स्पष्ट किया है कि मामले में संलिप्त दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस फिलहाल संदिग्धों से पूछताछ और अन्य सबूतों को खंगालने में जुटी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles