5.1 C
New York
Friday, April 10, 2026

Buy now

राजगढ़ बाजार में किराये के कमरे से कर रहा था अवैध शराब का कारोबार, मामला दर्ज

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा राजगढ़ के कोटली क्षेत्र में एक किराये के मकान में की गई छापेमारी के दौरान अमल में लाई गई।

जानकारी के अनुसार, कल जब राजगढ़ पुलिस की टीम जब बाजार में गश्त पर थी, तो उन्हें पुख्ता सूचना मिली कि रविन्द्र (निवासी गाँव घील पबियाना) कोटली स्थित अपने किराये के कमरे से अवैध शराब बेचने का धंधा कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत सतर्कता दिखाई और बताए गए स्थान पर दबिश दी।

पुलिस टीम द्वारा की गई तलाशी के दौरान कमरे से कुल 20 बोतलें अवैध शराब बरामद की गईं। इसमें 11 बोतलें देशी शराब और 9 बोतलें अंग्रेजी शराब शामिल हैं। आरोपी पुलिस के सामने शराब से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

पुलिस थाना राजगढ़ में आरोपी रविन्द्र के विरुद्ध आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस मामले में आगामी अन्वेषण (Investigation) कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह अवैध स्टॉक कहाँ से लाया गया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles