5.1 C
New York
Friday, April 10, 2026

Buy now

हिमाचल प्रदेश के देहरा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 श्रद्धालुओं की मौत,15 लोग घायल

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बड़ा हादसा हुआ है. य़हां पर देहरा के ढलियारा में शिव मंदिर के पास तीखे मोड़ पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई. हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 लोग घायल हैं.

फिलहाल, बताया जा रहा है कि सभी लोग पंजाब के कपूरथला से आए थे और माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने के बाद ज्वालामुखी की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए.

घटना के बाद मौके की तरफ स्थानीय लोग दौड़े और घाय़लों को नीचे खाई से निकाला. इस दौरान घाय़लों में चीख पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत सिविल देहरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चला है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles