2.7 C
New York
Thursday, April 9, 2026

Buy now

परिवार के साथ स्कूल में दाखिला कराकर लौट रहे छात्र को कार ने कुचला, हुई मौत

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना हुई है। भड़ोली के पास कार की चपेट में आने से 11 वर्षीय एक छात्र की जान चली गई। मृतक की पहचान रिश्व के रूप में हुई है, जो अधवाणी क्षेत्र के धनोट गांव का रहने वाला था।

यह घटना उस समय हुई जब रिश्व अपनी मां सुलोचना देवी, पिता और दो भाई-बहनों के साथ स्कूल से बाहर निकल रहा था। सुलोचना देवी अपने बेटे का स्कूल में दाखिला करवाकर वापस लौट रही थीं, तभी अचानक तेज रफ्तार में आई एक कार ने बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रिश्व गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ज्वालामुखी ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया गया है। पुलिस ने मां की शिकायत के आधार पर धर्मशाला के खनियारा निवासी कार चालक आशीष कुमार के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles