ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
पांवटा साहिब के नव विहार कॉलोनी वार्ड नंबर 12 से एक युवती एकाएक लापता हैं। परिजनों ने युवती की तलाश के लिए स्थानीय पुलिस थाना में भी शिकायत दर्ज करवाई है साथ ही सोशल मीडिया पर भी यह जानकारी सांझा की हैं।
बताया जा रहा है कि कृतिका पुत्री संजय कुमार बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे से लापता है। परिजनों ने पुलिस थाना पाँवटा साहिब में शिकायत दी है कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री सुबह से लापता है। वह सुबह छाता लेकर घर से निकली है और उसने गुलाबी रंग के पकड़े पहने है।
परिजनों ने आसपास क्षेत्र में ढूँढने की कोशिश की, मगर कोई पता नहीं चल पाया। अब उन्होंने पुलिस और लोगों से सहयोग की अपील की है। इस बारे में कोई भी सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस को सूचित कर सकते हैं।

