ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
पंचकूला में पुलिस ने क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने 3किलो 400 ग्राम चिट्टे के साथ एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया था. इस आरोपी से करीब 15 लाख रुपए कैश भी बरामद किया गया था. क्राइम ब्रांच 26 की टीम की ओर से आरोपी से पूछताछ की जा रही है और जल्दी इस मामले में शामिल गैंग के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है.
डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह ने बताया कि सेक्टर-20 के कुंडी गांव से लवजोत नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था. आरोपी पंजाब के जलालाबाद का रहने वाला है और इससे करीब 3 किलो हीरोइन और 15 लाख कैश बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर 4 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है.
रिमांड के दौरान बात निकाल कर आई है कि आरोपी चंडीगढ़ रहता था. वर्तमान में चंडीगढ़ में किराये के मकान में रहकर ट्राईसिटी में नशे का जाल फैला रहा था. उन्होंने बताया कि इस हेरोइन तस्करी मामले में जुड़े हुए हैंडल्स की भी पहचान हो चुकी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हरियाणा में सिरसा के बाद सबसे बड़ी हेरोइन की खेप पंचकूला में पकड़ी गई है.
उन्होंने कहा कि यह जिला पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर है और इसके हैंडलर चैन आईडेंटिफाई हो चुके हैं और जल्दी इनके सप्लाई चैन के लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा की हैरोइन का सोर्स पाकिस्तान से ट्रेस किया जा रहा है और जांच में दो-तीन लोगों के और नाम सामने आए हैं, जिनका जल्द खुलासा किया जाएगा. डीएसपी ने कहा कि 3 किलो 400 ग्राम हेरोइन की कीमत करीब 6 करोड़ रुपए है.
बताया जा रहा है कि पूरे नेटवर्क की कड़ियां एक गिरफ्तारी के बाद जुड़ी. 3 अप्रैल को पंचकूला के रायपुररानी के टाबर गांव से डेराबस्सी के साहिल को 310 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा गया. आरोपी साहिब ने अपनी बुआ के बेटे सतनाम सिंह का नाम लिया और फिर पुलिस ने जाल बिछाकर 5 अप्रैल को सतनाम सिंह को दबोचा था और उसके बताया कि लवजोत सिंह उसका मुख्य सप्लायर है, जिसेअब पुलिस ने अरेस्ट किया है।

