11.8 C
New York
Tuesday, April 7, 2026

Buy now

Himachal: जनजातीय क्षेत्रों की 5 हजार से अधिक महिलाओं को राहत, खाते में आए 4500 रुपए

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत जनजातीय क्षेत्रों की महिलाओं को बड़ी राहत दी गई है। सरकार ने इन क्षेत्रों की 5 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में जनवरी से मार्च तक की 1500 रुपए प्रतिमाह की राशि जारी कर दी है। यानि महिलाओं के खाते में 3 महीने के हिसाब से 4500 रुपए डाले गए हैं। यह सहायता चम्बा जिला के पांगी, शिमला जिला के कुपवी, डोडरा-क्वार, लाहौल और काजा जैसे दूरदराज जनजातीय इलाकों की महिलाओं को प्रदान की गई है, जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिला है।

पात्रता मानकों में संशोधन कर बढ़ाई आय सीमा

योजना के मुताबिक पात्र महिला को प्रतिमाह 1500 रुपए की राशि दी जाती है। पिछले वित्त वर्ष में राज्य के सामान्य क्षेत्रों की लगभग 35 हजार 687 पात्र महिलाओं को इस योजना के तहत लाभ पहुंचाया गया था। हालांकि अब इसमें बदलाव किया गया है। सरकार ने योजना के पात्रता मानकों में संशोधन करते हुए आय सीमा बढ़ा दी है। नए नियमों के तहत महिलाओं को आवेदन प्रक्रिया भी दोबारा पूरी करनी होगी। इसके लिए तहसील स्तर पर आवेदन लिए जाएंग, साथ ही पात्रता सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं को तहसील स्तर से आय प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य होगा। सरकार का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं तक योजना का लाभ सुनिश्चित करना है, ताकि सही लाभार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।

8 लाख से अधिक लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन जारी

संबंधित विभाग ने पीएफएमएस पोर्टल के तहत 8 लाख से अधिक लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन जारी कर दी है। सभी तहसील वैल्फेयर ऑफिसर ने इस संबंध में सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। ऐसे में अब लाभार्थियों के खाते में जल्द ही पैंशन की राशि पड़ जाएगी। इन्हें भी 3 महीने की पैंशन जारी की गई है। विभाग की मानें तो पीएफएमएस पोर्टल पर उक्त प्रक्रिया में समय लगता है। ऐसे में इसमें एक या दो दिन लग सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles