10.8 C
New York
Monday, April 6, 2026

Buy now

नाहन में चिट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चैट और ट्रांजेक्शन से फंसा सरकारी डॉक्टर

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला सिरमौर की सदर थाना नाहन पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामले में न केवल तीन आरोपियों को दबोचा है, बल्कि इस पूरे काले खेल के मास्टरमाइंड माने जा रहे हरिपुरधार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात डॉ. आदित्य शर्मा की संलिप्तता का भी पर्दाफाश किया है। आरोपी चिकित्सक को पुलिस रिमांड के बाद अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन भेज दिया गया है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ND&PS एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज किया था। शुरुआती जांच में पुलिस ने अभिमन्यु ठाकुर और भानु गर्ग को स्कूटी (संख्या HP 18B 0444) पर 6.68 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। जब पुलिस ने इन दोनों से गहन पूछताछ की, तो परतें खुलती गईं और चौंकाने वाला नाम सामने आया डॉ. आदित्य शर्मा का।

पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि डॉ. आदित्य शर्मा ने ही अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर अभिमन्यु और भानु को नारायणगढ़ (हरियाणा) भेजा था ताकि वे नशे की खेप ला सकें। पुलिस को जांच के दौरान पुख्ता डिजिटल साक्ष्य, व्हाट्सएप चैट और बैंक ट्रांजेक्शन के रिकॉर्ड मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया कि डॉ. आदित्य वर्ष 2020 से नशे की गिरफ्त में है और वह दिन में कई बार इंजेक्शन के जरिए नशा करता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles