9.2 C
New York
Tuesday, April 7, 2026

Buy now

छठी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म, दुकान से सामान लेकर लौटते समय हुई दरिंदगी का शिकार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. थाना हरोली क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी सहित तीन नामजद व्यक्तियों और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ऊना में नाबालिग से दुष्कर्म

छठी कक्षा की छात्रा पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि, 3 अप्रैल की शाम करीब चार बजे वह अपनी बहन के साथ सामान लेने के लिए स्थानीय करियाना स्टोर गई थी. वापस लौटते समय रास्ते में कुश नामक युवक ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया. पीड़िता के अनुसार, उसके विरोध करने पर आरोपी ने चार अन्य युवकों को बुलाया, जिन्होंने मुंह ढक रखा था. सभी ने मिलकर उसे पकड़कर मुख्य आरोपी के हवाले कर दिया.

पीड़िता का आरोप है कि, इसके बाद कुश उसे पास के एक ट्यूबवेल के कमरे में ले गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और गलत काम भी किया. पीड़िता ने बताया कि वह पूरी रात वहीं रही. अगले दिन शनिवार को दोपहर करीब एक बजे किसी तरह कमरे से बाहर निकलने के बाद पीड़िता की मुलाकात रास्ते में गांव के एक व्यक्ति से हुई. इसी दौरान पीड़िता के पिता भी मौके पर पहुंच गए. शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने परिवार को मामला रफा-दफा करने के लिए धमकाया और जान से मारने की धमकी भी दी. इसके बाद पीड़िता ने पूरी बात अपने पिता को बताई. मामले की शिकायत पुलिस को दी गई.

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

डीएसपी हरोली माेहन रावत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि, “पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी एवं अज्ञात चार लोगाें व धमकाने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है. पीड़िता का मेडिकल स्वजनों को साथ लेकर कराया जा रहा है.”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles